(1). टीचर- डेट और तारीख में क्या अंतर हैं?
सारी क्लास चुप, पप्पू- सर, डेट में गर्लफ्रेंड के साथ जाते हैं और तारीख में वकील के साथ जाते हैं|
(2). एक लड़की क्लास में बार बार अपनी नाक पोंछ रही थी|
टीचर- क्या हुआ?
लड़की- जुकाम हुआ हैं|
टीचर- शाम को जाके थोड़ी ब्रांडी पी लेना|
लड़की- क्या, उससे चली जाएगी?
टीचर- अबे उसके चक्कर में राज रजवाड़े लूट गये तेरी खासी क्या चीज हैं?
(3). बायोलोजी के टीचर- सेल मतलब शरीर की कोशिकाएं होती हैं|
फिजिक्स के टीचर- सेल मतलब बैट्री
इकोनॉमिक के टीचर- सेल मतलब बिक्री
हिंदी के टीचर- सेल मतलब जेल
अंग्रेजी के टीचर- सेल मतलब मोबाइल
जिस स्कूल में पांच टीचर एक शब्द पर सहमत नही हैं|
उस स्कूल में पढ़ कर हमे क्या मिलेगा|
(4). टीचर- बच्चों अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाये तो वो जरुर सफल होती हैं|
पप्पू- रहने दो सर, अगर ऐसा होता तो आप मेरे सर नही ससुर होते|
(5). टीचर- तुम इतनी देर से क्यों आये हो?
बच्चा- मम्मी- पापा लड़ रहे थे|
टीचर- वो लड़ रहे थे तो तुम देर से क्यों आये?
बच्चा- मेरा एक जूता मम्मी के हाथ में था और दूसरा जूता पापा के हाथ में था|
Comments
Post a Comment