पत्नी- इतने साल हो गये शादी को
आज तक कुछ नहीं दिया
पति- दिल तो दिया है और क्या चाहिये
पत्नी- नहीं जानू
कोई सोने की चीज़ दिलाओ ना
पति- चलो शाम को नया तकिया ला दूंगा
खूब मजे से सोना.
लड़का लड़की को अपनी कार में बिठा कर ले जा रहा था
लड़की – हम कहाँ जा रहे है
लड़का – लॉन्ग ड्राइव पे
लड़की – वाओ ,पहले क्यों नहीं बताया
लड़का – मुझे खुद अभी पता चला
लड़की – कैसे
लड़का – ब्रेक नहीं लग रहे .
दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी
पहली लड़की: आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुँगी
सब साले झूठे, धोखेबाज़ और कमीने होते हैं
दूसरी लड़की: क्यों क्या हुआ तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या
पहली लड़की: नाम मत लो उस झूठे,धोखेबाज़ का
मैं तो आज के बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी
दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा: क्यों ऐसा क्या हो गया क्या तुमने उसे
किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है
पहली लड़की: अरे नहीं उसने मुझे मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया
जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहा है.
लड़की का फ़ोन आता है लड़के को
लड़का : हाँ कितने का रिचार्ज करवाऊं
लड़की : तुम्हे क्या लगता है मैं हर बार रिचार्ज करवाने के लिए ही फ़ोन करती हूँ क्या
लड़का : तो
लड़की : 2 ड्रेस दिलवा दे ना.
लड़का : एक ही कपडे पहन के रोज घूमती हो अजीब नहीं लगता
लड़की : ये मेरी ऑफिस यूनिफार्म है साले बेरोजगार.
Comments
Post a Comment