आओ बीवी की नज़र से दुनिया देखें.
दुनियाँ का सबसे परफ़ेक्ट आदमीं – उसका डैडी.
दुनियाँ की सबसे प्यारी औरत – उसकी माँ.
दुनियाँ की सबसे अक़्लमंद औरत – वो ख़ुद.
दुनियाँ का सबसे दुखी पति – उसका भाई.
दुनियाँ की सबसे बड़ी चुडैल – उसकी भाभी.
दुनियाँ की सबसे सुंदर संतान – उसकी खुद की.
दुनियाँ का सबसे कामयाब आदमीं – उसकी बहिन का पति.
दुनियाँ की सबसे गँवार औरत – उसकी सास.
दुनिया की सबसे सुखी औरत- पड़ोसन.
दुनिया की सबसे भाग्यशाली औरत – सहेली.
दुनिया की सबसे शुभचिंतक – सहेलियां (दोस्त) और मायके वाले.
दुनिया का सबसे बड़ा कदरदान – साड़ी की दुकान वाला (मैडम आप के ऊपर हर कलर सूट करेगा)।
और अंत में,
दुनियाँ का सबसे ख़राब, निक्कमां, ख़ुदगर्ज़, झूठा, कंजूस, बेकार आदमी – अगर आप शादी शुदा हो तो समझ गए होंगे.
Comments
Post a Comment