ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय मूल की 12 साल की राजगौरी पवार ने दुनिया के मशहूर वैज्ञानिकों अलबर्ट आइंस्टीन आैर स्टीफन हाॅकिंग को पीछे छोड़ दिया है। जी हां, राजगौरी का दिमाग इन दोनों मशहूर वैज्ञानिकों से कहीं ज्यादा तेज है। Mensa सोसायटी के आर्इक्यू टेस्ट में यह बात सामने आर्इ है।
बताया जाता है कि दुनिया की सबसे बड़ी आैर पुरानी सोसायटी के आर्इक्यू टेस्ट में दोनों वैज्ञानिकों को 160 प्वाइंट मिले थे, जबकि राजगौरी को 162 प्वाइंट मिले हैं। 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ये प्वाइंटस सबसे ज्यादा है। अप्रैल में मैनचेस्टर में 'ब्रिटिशर मेन्सा आर्इक्यू टेस्ट' में राजगौरी शामिल हुर्इ थी।
राजगौरी पवार को इस अचीवमेंट के बाद ब्रिटिश मेनसा मेंबरशिप मिल गई है। राजगौरी उन विशेष 20 हजार लोगों में से है जिनका आईक्यू लेवल पर हैं। 20 हजार लोगों में से कुल 1500 बच्चे हैं। राजगौरी मेडिकल की पढ़ाई के साथ ही फिजिक्स, एस्ट्रोनॉमी और इनवायरमेंट की पढ़ाई करना चाहती हैं।
राजगौरी का कहना है कि यह मेरे लिए ये गर्व की बात कि मैं विदेशी धरती पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। राजगौरी ने कहा कि मैं माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मैंने यूके के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक अल्ट्रीचम गर्ल्स ग्रामर स्कूल में प्रवेश प्राप्त किया।
NEWS AND ENTERTAINMENT PORTAL
Comments
Post a Comment